अमिताभ बच्चन की जुबानी 51 साल का फिल्मी सफर- गुलाबो सिताबो से डिजिटल डेब्यू: PICS

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले 51 सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उनके पास अलग अलग किरदार, अलग अलग स्थिति में शूटिंग और फिल्मों का अनुभव है। लेकिन बॉलीवुड में 51 साल बाद उन्हें नया चैलेंज मिला है। दरअसल अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो का ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होना तय हो गया है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने कहा कि 51 साल के बाद उन्हें नया चैलेंज का तजुर्बा मिला है। पहली बार उनकी कोई फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है।

Amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मैंने साल 1969 में फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन की। साल 2020 में 51 साल पूरे हो चुके हैं। इन सालों में मुझे तमाम अनुभव मिले और तमाम चुनौतियां भी आईं। अब एक नई चुनौती मेरे सामने हैं डिजिटल रिलीज। मेरी फिल्म 'गुलाबो सिताबो' दुनियाभर में 12 जून को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। मैं गर्व महसूस कर रहा हूं कि मैं एक नये चैलेंज का हिस्सा हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X