अमिताभ बच्चन के सीटी स्कैन की रिपोर्ट है नॉर्मल

सूत्रों के अनुसार उनका सीटी स्कैन नॉर्मल है। सर्जरी के बाद भी उन्हें पेट दर्द से निजात नहीं मिला जिसके चलते बिग बी ने मुंबई के ही नानावती अस्पताल में अपने पेट का सीटी स्कैन करवाया, डॉक्टरों की माने तो अमिताभ अपने सामान्य जांच के लिए ही अस्पताल आए थे। घबराने वाली कोई बात नहीं है उनकी सेहत बेहतर है।
सोमवार को बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि ब्लॉग लिख कर जैसे ही मैं अपने बेड पर जाने लगा तो पेट में असहनीय दर्द उठा। जिसके चलते उन्हें बेड तक चलने में भी काफी मुश्किल हो रही थी। ऑपरेशन के बाद भी इस दर्द के चलते बच्चन काफी परेशान है।
बिग बी समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्हें यह दर्द क्यों हो रहा है। इसके बाद ही उन्होंने डॉक्टरों से बात की और सीटी स्कैन के लिए समय लिया।


Click it and Unblock the Notifications











