अमिताभ बच्चन को क्रिस्टल अवार्ड

By Staff
अमिताभ बच्चन को क्रिस्टल अवार्ड

दावोस में आयोजित समारोह में अमिताभ बच्चन के अलावा कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम की भारत में पर्याय मल्लिका साराभाई को भी इस अवार्ड से नवाज़ा गया है.

मुझे इस बात का अंदाज़ा ही नहीं था कि दुनिया भारत में बनने वाली फ़िल्मों को इतनी पैनी नज़र से देखती है. दुनिया में हमारी कला के प्रति ये पहचान और ये आदर निःसंदेह ख़ुशी की बात है अमिताभ बच्चन

मुझे इस बात का अंदाज़ा ही नहीं था कि दुनिया भारत में बनने वाली फ़िल्मों को इतनी पैनी नज़र से देखती है. दुनिया में हमारी कला के प्रति ये पहचान और ये आदर निःसंदेह ख़ुशी की बात है

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "मुझे इस बात का अंदाज़ा ही नहीं था कि दुनिया भारत में बनने वाली फ़िल्मों को इतनी पैनी नज़र से देखती है. दुनिया में हमारी कला के प्रति ये पहचान और ये आदर निःसंदेह ख़ुशी की बात है."

चीनी फ़िल्म अभिनेता जेट ली और मशहूर संगीतज्ञ एंटोनियो एब्रयु को भी ये अवार्ड दिया गया है.

विश्व शांति

इस पुरस्कार से सम्मानित हो चुके दूसरे भारतीय नामों में अभिनेत्री शबाना आज़मी, सरोद वादक उस्ताद अमजद अली ख़ान और जाने माने सितार वादक पंडित रवि शंकर हैं.

क्रिस्टल अवार्ड कला और संस्कृति के ज़रिए दुनिया में बेहतर तालमेल शांति बनाने में योगदान के लिए दिया जाता है.

वर्ल्ड इकनॉमिक फ़ोरम दुनिया भर के उच्च व्यापारी और चुने हुए राजनीतिज्ञों, बुद्धिमानों और पत्रकारों को अपनी सालाना मीटिंग में आमंत्रित करती हैं जहाँ स्वास्थ्य और पर्यावरण के साथ दुनिया के ज्वलंत विषयों पर विचार किया जाता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X