बिग बी ने रजनी से मांगी माफी

By Priya Srivastava

Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंटरनेट जगत पर उस समय नये विवाद को जन्म दे दिया जब उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत का मजाक बनाते हुए एक टि्वट किया। दरअसल 10 अप्रैल को बिग बी ने मोबाइल पर आये एक एसएमएस को टि्वटर पर पोस्ट कर दिया। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद रजनी के फैन्स भड़क गये और कई लोगों ने उन्हें माफी मांगने पर मजबूर कर दिया।

बिग बी भी मौके की नजाकत को देखते हुए समझ गये और तुरंत ही माफी मांगते हुए टि्वट कर दिया कि मैं रजनी की आलोचना नहीं कर रहा था। बल्कि मैं तो तारीफ कर रहा हूं। जो मैंने टि्वट किया वह उनकी महानता और शक्ति को दर्शाते थे। मेरा प्यार हमेशा रजनी के साथ है। हम अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे। वही एक अन्य टिव्ट यूजर आदित्य रेड्डी को रिटि्वट करते हुए बिग बी ने कहा कि मैं रजनी का मजाक नहीं बना रहा था। मैं तो उनकी तारीफ कर रहा था। वह तारीफे काबिल हैं और अदभुत अभिनेता हैं।

गौरतलब है कि बिग बी ने रजनी का मजाक बनाते हुए यह लतीफा टि्वटर पर पोस्ट किया था। जब ग्राहम बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया तो उन्हें रजनीकांत के दो मिस्ड कॉल मिले। बिग बी को टि्वटर पर सात लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनमें से एक फॉलोवर आदित्य रेड्डी ने बिग बी को कहा कि आप को अपने सहकलाकारों का सम्मान करना सीखना चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X