नेपाल नही जाएंगे अमिताभ और अंबानी

काठमांडू में आए भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी ने बताया कि उनके साथ अमिताभ और अनिल अंबानी भी आने वाले थे लेकिन अंतिम समय पर उन्होंने अपनी यात्रा रदद कर दी।
दरअसल, मुलायम सिंह यादव और सपा महासचिव अमर सिंह रविवार को नेपाल पहुंचे। वे राष्ट्रपति रामबरन यादव के निमंत्रण पर नेपाल आए थे।
उल्लेखनीय है कि मंदिर से जुड़ा विवाद उस समय शुरू हुआ जब नेपाल की माओवादी सरकार ने कहा कि पशुपतिनाथ के तीन भारतीय पुजारियों ने अस्वस्थ होने के कारण पद से इस्तीफा दे दिया है।
उधर, रविवार को नेपाल के संस्कृति मंत्री गोपाल किरांति ने कहा कि भारतीय पुजारियों को नहीं हटाया जाएगा। न्यायालय के आदेश के तहत दो अतिरिक्त पुजारियों की नियुक्ति की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











