अक्षय की फिल्म के मौके पर बिग बी

अमिताभ इस समय लंदन में फिल्म पा की शुटिंग कर रहे है। इसलिए इस मौके पर शमिल होने के लिए उन्हें किसी तरह की परेशानी नही हुयी।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'डब्ल्यूडब्ल्यूब्ल्यू डॉट बिग अड्डा डॉट कॉम' पर पोस्ट में लिखा है, "अक्षय ने मुझे सुबह में 5.30 बजे फोन किया और कहा कि आप प्रीमियर में पहुंचेंगे तो मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मैंने तुरंत हां कर दी।"
गौरतलब है कि निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी 'चांदनी चौक टू चाइना' का प्रीमियर लॉस एंजेलिस, न्यूयार्क और टोरंटो के बाद 12 जनवरी को लंदन में हो रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार और दीपिका पादूकोण मुख्य भूमिकाओं में है।
फिल्म चीन में रह रहे एक भारतीय बावर्ची के जीवन में आए बदलावों पर केन्द्रित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
akshay kumar amitabh bachchan अक्षय कुमार अमिताभ बच्चन चांदनी चौक टू चाइना दीपिका पादूकोण बालीवुड लंदन प्रीमियर bollywood chnadni chowk to china deepika padukone london premiere


Click it and Unblock the Notifications