अमिताभ ने बदला केबीसी का लोगो

केबीसी 4 में ना सिर्फ प्रशनों की संख्या कम होगी बल्कि शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की मदद के लिए तीन एक्सपर्ट भी शो में मौजूद होंगे। साथ ही पहले स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो के अधिकार सोनी टीवी ने खरीद लिए हैं और केबीसी चार सोनी पर प्रस्तुत होगा।
इतने बदलावों के साथ एक और खास बदलाव इस शो में किया गया है, वो भी खासतौर से बिग बी की सलाह पर। बिग बी के कहने पर केबीसी के लोगो पर भारतीय रुपए का नया चिन्ह जोड़ा गया है।
खुद अमिताभ बच्चन ने ये जानकारी ट्विटर पर दी। उन्होंने लिखा कि 'मेरी सलाह पर केबीसी के लोगो में रुपए का चिन्ह जोड़ा गया है।' रुपए के चिन्ह के साथ जुड़ जाने से केबीसी भारतीय मानस के और करीब हो गया है। वाकई बिग बी की सलाह की हम भी दाद देते हैं।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन केबीसी कौन बनेगा करोड़पति टीवी रियलिटी शो kaun banega crorepati kbc reality show tv


Click it and Unblock the Notifications