दिल्ली मेट्रो में बैठे अमिताभ और अभिषेक
नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनके पुत्र तथा अभिनेता अभिषेक बच्चन ने रविवार को दिल्ली मेट्रो में अपनी आगामी फिल्म 'पा' के दृश्य फिल्माए।
अमिताभ और अभिषेक के साथ अभिनेत्री विद्या बालन भी उस दृश्य में शामिल थीं। तीनों कलाकारों ने द्वारका सेक्टर-9 से यमुना बैंक तक चलने वाली मेट्रो के सफर का लुत्फ उठाया और फिर वापसी में द्वारका सेक्टर-9 पहुंचे।
अमिताभ, अभिषेक और बालन ने दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन परिसर में लगभग चार घंटे बिताए। 'पा' का निर्देशन आर. बालाकृष्णन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
abhishek actor amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन दिल्ली मेट्रो फिल्म पा बॉलीवुड सुपरस्टार bollywood delhi metro film pa


Click it and Unblock the Notifications