प्रागेरिया का शिकार है 'ओरो'

By Staff

तारे जमीं पर फिल्म में ईशान के डिसलेक्सिया बीमारी से पीड़ित होने के बाद ये आइडिया काफी चल निकला है। जी टीवी ने सेम आइडिया पर अंतरा सीरियल बनाया है। अंतरा एक ऐसे मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है जिसमें अंतरा नाम की बच्ची ऑटिस्टिक है।

अब इसी कॉन्सेप्ट पर आधारित मूवी 'पा'आ रही है। 'पा' में अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदारों में हैं। अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन इस फिल्म में अपनी निजी जिंदगी से उलट भूमिकाओं में दिखेंगे। फिल्म में अमिताभ ने अभिषेक के १३ साल के बेटे ओरो की भूमिका निभायी है। अमिताभ (ओरो) इस फिल्म में प्रागेरिया बीमारी से पीड़ित हैं।

इस मूवी के लिए अमिताभ को विशेष लुक दिया गया है। मूवी में वह अपनी उम्र से काफी छोटे दिखेंगे। इस लुक के लिए अमिताभ और उनके मेकअप-मैन ने खासी मेहनत की है।

फिल्म निर्देशक आर. बालकृष्णन जो फिल्म इंडस्ट्री में बाल्की के नाम से जाने जाते हैं, वो पिता-पुत्र की इस जोड़ी के बारे में दूसरों से कुछ हट कर सोचते हैं। उनके मुताबिक अमिताभ की तुलना में अभिषेक उन्हे व्यवहारिक रूप से अधिक परिपक्व लगते हैं। इसी सोच के चलते बाल्की के दिमाग में ये ख्याल आया कि दोनों को ठीक उल्टी भूमिकाओं में पेश किया जाए।

इसी विचार के चलते फिल्म पा की कहनी अस्तित्व में आयी और उन्होने अमिताभ को अभिषेक का बेटा बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X