मिलेंगे अमिताभ और आमिर
बिग बी ने शाहरुख के बाद अब आमिर पर अपना ब्लॉग लिखा है। पर इस बार कोई शिकायत नहीं बल्कि ये एक सूचना जैसी है। बिग बी जल्द ही आमिर खान से मिलने जा रहे हैं और ये मुलाकात बिग बी की पहल पर हो रही है। ये दोनों दिसंबर में रिलीज हो रही अपनी फिल्मों की प्रचार रणनीति पर चर्चा करने के लिए मिलने वाले हैं। आमिर रविवार को बिग बी से मिलने जा रहे हैं।
बालकृष्णन द्वारा निर्देशित अमिताभ की फिल्म 'पा', 4 दिसंबर को और राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित आमिर की फिल्म 'थ्री ईडियट्स' 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। दोनों ही फिल्मों के प्रचार का काम जोर-शोर से जारी है।
आमिर के लिए अमिताभ ने लिखा है कि उनसे मिलना हमेशा ही आनंददायक होता है। हम कई बार एक साथ समय बिता चुके हैं और साझा विषयों पर चर्चा भी कर चुके हैं। जिनमें फिल्में भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











