अमिताभ ने किया हॉलीवुड फिल्मों का भोजपुरी में रोचक अनुवाद

Amitabah Bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। वो अपने मेकअप-मैन दीपक सांवत फिल्म 'गंगादेवी' की शूटिंग कर रहे हैं। इस बारे में जानकारी खुद अमिताभ साहब ने टि्वटर पर दी है। अमिताभ के साथ उनकी धर्मपत्नी जया बच्चन भी है।

अपने भोजपुरी फिल्म के अनुभव को उन्होंने टि्वटर पर बांटा है। उन्होंने साफ लिखा है कि भोजपुरी बेहद ही मीठी भाषा है। जो दिल को छू लेती है और मन को गदगद कर देती है। आज फिल्म की शूटिंग का अनुभव बहुत अच्छा रहा लंबे वक्त के बाद मैंने इस भाषा में शूटिंग की। मन को बहुत अच्छी अनुभूति हुई ।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर कुछ मशहूर हॉलिवुड और बॉलीवुड फिल्मों के नाम भोजपुरी में सुझाये हैं। जिन्हें पढ़कर आप भी मुस्कुराये बिना नहीं रह पायेंगे। अमिताभ ने हॉलिवुड फिल्म 'टाइटेनिक' का भोजपुरी में नाम 'नौका देले धोका' बताया। तो वहीं उन्होंने 'घोस्ट राइडर' का नाम लिखा है 'भूत चढ़ गयल', 'थ्री इडियट्स' को लिखा है 'तीन ठो बुड़बक', 'गजनी' को 'टकला के बदला, 'ब्लैक हॉक डाउन' को 'काला बटेर मर गईल' लिखा है।

बॉलीवुड के शहंशाह के मुताबिक सबसे अच्छा भोजपुरी अनुवाद हॉलिवुड की बेहद लोकप्रिय फिल्म श्रृंखला 'मिशन इंपासिबल' का है। उन्होंने लिखा है कि , 'मिशन इंपासिबल' को 'भैया जी ई न हो पाई' या 'ई न हो पाई और अंत में या 'अबे कितनी बार कहिबे..ई नाही होई सकत' हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X