Exclusive: यह क्या बिग भी अब कुछ तो छोड़ दीजिये
खबर आयी है कि अमिताभ बच्चन बहुत जल्द टीवी के एक सीरयल में काम करने जा रहे हैं जिसे कि निर्देशित करेंगे बहुमुखी प्रतिभा के मालिक अनुराग कश्यप। जिसके बारे में खुलासा एक प्रेस मीट में हुआ। अमिताभ बच्चन टीवी पर कुछ अलग करना चाहते थे लेकिन उन्हें सही समय का इंतजार था, और उन्हें लगता है कि टीवी पर उनके काम करने का यह एक सही वक्त है।
लीक से हटकर फिल्म बनाने वाले अनुराग कश्यप ने फिलहाल तो खुलासा नहीं किया है कि उनका शो डेली होगा या वीकली। लेकिन इतना बोला है कि यह बाकी शोज से बहुत अलग और हटकर होगा। अमिताभ ने भी शो के बारे में कुछ कहा नहीं है बस इतना बोला कि मैं इस शो में ससुर का किरदार निभा रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि इस ससुर की भी टीवी पर विजय होगी।
इस खबर के बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं का दौर जारी हो गया है। अपनेआप को अमिताभ का बहुत बड़ा फैन कहने वाले दिल्ली के दिनेश अग्रवाल ने वनइंडिया से कहा कि अब इस उम्र में अमिताभ बच्चन टीवी शो करके यह जताना चाहते हैं कि कलाकार कभी बूढा नही होता है। फिल्मों में कॉमेडी, एक्शन, करेक्टर, रोमांटिक रोल निभाने के बाद अमित जी ने टीवी पर केबीसी को होस्ट करके लोगों के अंदर होस्ट के प्रति भी दिलचस्पी पैदा कर दी। गायक तो वो हैं ही, वह हॉलीवुड भी हो आये हैं। बस एक टीवी शो बचा था सो भी उन्होंने कर लिया। खैर हम तो यही कहेंगे वह यहां भी विजयी हों। लेकिन साथ में यह भी कहना चांहूगा कि अरे दूसरों के लिए बिग भी अब कुछ तो छोड़ दीजिये।
आईये आपको बताते हैं कि अमिताभ बच्चन की कुछ खास बातें


Click it and Unblock the Notifications