'कपड़े उतारो वरना...', जब एक्टर ने इस हसीना से कही थी ऐसी बात, सीन के बाद खुद को संभाल नहीं पाई थी एक्ट्रेस

Amita Nangia

Amita Nangia: मशहूर अभिनेत्री अमिता नांगिया ने फिल्म 'प्रतिज्ञाबध' में मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर के साथ में काम किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म में एक बोल्ड सीन भी दिखाया गया था और इस सीन के बाद एक्ट्रेस फूट-फूट कर रही थी। हाल ही में खुद एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर बात की है।

अमिता नांगिया ने सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है और बताया है कि वह बीआर चोपड़ा के ऑफिस में मौजूद थी। जब वह द्रोपदी के किरदार के लिए एक एक्ट्रेस ढूंढ रहे थे तो उन्हें यह किरदार पहले ऑफर हुआ था।

अमिता नांगिया ने बताया कि "मैंने कहा कि मैं यहां पर फिल्म करने आई हूं। मुझे द्रौपदी नहीं बनना है। तब उन्होंने मुझे प्रतिज्ञाबध फिल्म ऑफर कर दी थी। मुझे कहा था कि इसमें दो हीरो और एक बहन की कहानी है। करना चाहोगी? मैंने भी हां कह दिया था और यह एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। हालांकि मुझे फिल्म में मजा आया था और यह फिल्म भी अच्छी थी। आज भी इस फिल्म का सीन इंटरनेट पर वायरल होता है।"

अमिता नांगिया ने आगे इंटरव्यू के दौरान बताया कि "इसमें एक सीन था जहां पर अनुपम खेर मुझे कपड़े उतरवा कर कहते हैं कि इसको मिथुन चक्रवर्ती को भेज दो। जिससे कि वह उनका काम करें वरना वह मेरा रेप कर देंगे और मार डालेंगे। तब वह बहुत ही ज्यादा बोल्ड सीन था। पहले तो मैं बहुत ज्यादा डर गई थी।"

अमिता नांगिया ने बताया कि "बाद में मैंने इस सीन को कर लिया था और फिर मैं बहुत ज्यादा रोई थी कि कैमरामैन और डायरेक्टर तक मुझे पकड़ कर समझ रहे थे। मुझे संभाल रहे थे कि रो मत अमिता हो चुका है। वह बहुत ही एक अलग सीक्वेंस था और तब वह बहुत ही ज्यादा मुश्किल भी था। तब शॉर्ट स्कर्ट पहनना बहुत बड़ी बात हुआ करती थी और आज के वक्त में तो सब नॉर्मल हो गया है।"

अमिता नांगिया के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चल पाया था और इसी के चलते उन्होंने बाद में टीवी इंडस्ट्री की तरफ रुख कर दिया था। उनको कविता भाभी से लेकर काल भैरव जैसे मशहूर शोज में भी देखा जा चुका है।

More from Filmibeat

Read more about: anupam kher mithun chakraborty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X