..................... Amit Sadh will play a pivotal role in Salman Khan's Sultan - Hindi Filmibeat

CONFIRM: सलमान खान की 'सुल्तान' में एक और एक्टर.. फाइनल

[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग शुरु हो चुकी है। लिहाजा, धीरे धीरे फिल्म से जुड़ी बातें हमारे सामने आती रहेंगी और हम आपसे शेयर करते रहेंगे। बहरहाल, खबरों की मानें तो सुल्तान में एक्ट्रेस का तो नहीं पता, लेकिन एक और एक्टर फाइनल हो गए हैं। जी हां, इस फिल्म में हमें दिखेंगे अमित साध।

'काई पो छे' और 'गुड्डू रंगीला' फेम अमित साध काफी दमदार एक्टर माने जाते हैं। लिहाजा, सुल्तान में उनका होना हमें अच्छा लगा। फिल्म से जुड़ें सूत्रों के अनुसार सलमान खान सुल्तान की शूटिंग एक बार में ही खत्म करेंगे।

CLASH: 'रईस vs सुल्तान.. शाहरूख- सलमान की यह जंग तो होकर रहेगी..'

जी हां, सलमान इस फिल्म के लिए कई तरह की ट्रेनिंग ले रहे हैं। साथ ही उनके लिए एक हरयाणवी ट्यूटर भी रखा गया है। इतना ही नहीं, बल्कि सलमान फिल्म की स्क्रिप्ट को पोलिश करने का भी काम कर रहे हैं। सलमान और निर्देशक अली अब्बास जफर रोज 3 घंटे स्क्रिप्ट पर काम करते हैं।

सलमान एक्टिंग के साथ साथ अली अब्बास जफर और आदित्य चोपड़ा के साथ फिल्म के दूसरे डिपार्टमेंट पर भी नजर रखते हैं। बहरहाल, फिल्म 2016 की ईद पर रिलीज होने वाली है।

यहां जानते हैं सुल्तान में क्या है खास-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X