Amit Sadh: अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले अभिनेता ने क्यूं की सुसाइड करने की कोशिश, किया बड़ा खुलासा

Amit Sadh commit suicide: अपनी एक्टिंग से हमेशा ही सबका दिल जीतने वाले अभिनेता अमित साध नए इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस इंटरव्यू के दौरान अमित साध ने खुलकर बताया है कि क्यूं उन्होंने एक बार नहीं बल्कि चार बार सुसाइट करने की कोशिश की थी।
अमित साध का धमाकेदार इंटरव्यू-
दरअसल बात ऐसी है कि, अमित साध ने एक इंटरव्यू दिया है जहां एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ और स्ट्रगल्स के बारे में बात की है। अमित साध का कहना है कि वह अपने स्किन रंग के कारण किसी से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे, पैरेंट्स से भी प्यार और परवाह नहीं मिली तो उन्होंने 16 की उम्र में घर छोड़ दिया था।
फिर उनकी लाइफ में इतने उतार-चढ़ाव आए कि उन्होंने चार बार अपनी जान लेने की भी कोशिश की थी। इसी इंटरव्यू में अमित साध ने बताया कि जीवन जीने के लिए उन्होंने कपड़ों की दुकान से लेकर सिक्योरिटी गार्ड तक का काम किया है।
एक्टर ने आगे बताया कि, उन्हें कपड़ों की दुकान में काम करने के लिए उन्हें 900 रुपए मिलते थे। फिर खूब सारे धक्के खाने के बाद उन्हें टेलीविजन शो क्यों होता है प्यार मिला, जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल डाली। अमित साध ने कहा, स्टार प्लस के शो क्यों होता है प्यार के बाद उनकी जिंदगी में वो बदलाव आए जो उन्होंने कभी सोचे भी नहीं थे।
अमित साध का करियर-
अमित साध ने ब्रीथ, ब्रीथ: इंटू द शेडोस, बैरट हाऊस, अवरोध जैसे ओटीटी शोज में अपने हुनर का जलवा दिखाया है। काई पो चे फिल्म में काम कर चुके अमित साध आखिरी बार ब्रीथ: इंटू द शेडोज में पुलिस ऑफिसर कबीर सावंत के किरदार में दिखाई दिए थे। अमित के किरदार को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications












