मैं रोनित रॉय के साथ गलत तरीके से पेश नहीं आ सकता, 7 कदम करने के पीछे की वजह वो भी हैं- अमित साध
मार्च के अंत में एक बार फिर से खेल और खिलाड़ियों की भावना को दिखाते हुए एक दिलचस्प कहानी दिखाई जाएगी। अमित साध और रोनित रॅाय एक साथ बाप-बेटे की भूमिका में स्क्रीन पर इमोशन और हिम्मत की कहानी बताते हुए दिखाई देंगे। 7 कदम में रोनित रॉय ने एक पिता का रोल निभाया है जो उनके अभी तक के सबसे मशहूर पात्रों में से एक है और अमित साध उनके महत्वाकांक्षी बेटे की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दोनों अभिनेताओं के पास अपना अनूठा चार्म और करिश्मा है जिसने हमेशा अपने दर्शकों को लुभाया है। उनकी आने वाली सीरीज '7 कदम' जो मोहित झा द्वारा निर्देशित है। रोनित और अमित को एक बार फिर से पिता-पुत्र की जोड़ी के रूप में शानदार प्रदर्शन को चित्रित करते हुए देखने के लिए उनके प्रशंसक रोमांचित होंगे।

रोनित के साथ अपने ऑन सेट रिलेशन के बारे में बात करते हुए, अमित, "जब से मैंने उन्हें एक अभिनेता के रूप में जाना है, तब से रोनित सर के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मैंने उनसे हमेशा कहा कि मैं आपके साथ स्क्रीन पर असभ्य और असम्मानजनक नहीं हो सकता, लेकिन उन्होंने मुझे अपने साथ इतना सहज बना दिया और मुझे सिखाया कि मैं सब कुछ भूल जाऊं और कैमरे के रोल होने पर बस अपने किरदार में रहूं। रोनित सर , मेरे 7 कदम के लिए साइन करने वाले प्रमुख कारणों में से एक थे । उनके साथ शूट करने का एक परम आनंद रहा है। "
सीरिज में दोनों की जोड़ी देखने में सभी को आनंद आएगा ! 7 कदम - जनरेशन गैप पर कहानी है जिसमें एक पिता और उसका बेटा अपनी विचारधाराओं और सपनों के लिए लड़ने के लिए ढेर सारी भावनाओं का अनुभव करेंगे।
24 मार्च से 7 कदम देखियें केवल इरोस नाउ पर।


Click it and Unblock the Notifications











