''सलमान खान के सामने आते ही डॉयलोग भूल जाता था....''
सुल्तान रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे भी गाड़ रही है। फिल्म में सलमान खान की तो तारीफ हो ही रही है। लेकिन साथ ही साथ सुल्तान में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर अमित साध को भी लोगों ने पसंद किया है। अमित ने फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने की खुशी जताई है।

अमित साध से जब सुल्तान का अनुभव पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि हर बार जब मुझे सलमान सर के सामने खड़े होकर लंबे डॉयलोग देने होते थे.. मुझे बहुत डर लगता था। फिल्म को भूल जाएं.. अगर सलमान खान कभी रियल लाइफ में भी आपके सामने आ जाएं तो हम शांत हो जाते हैं। लिहाजा, यह काफी मुश्किल था।
[सलमान नहीं थे पहली पसंद.. इस एक्टर ने 'सुल्तान' को किया था REJECT]
अमित साध ने फिल्म में निभाए किरदार पर बात करते हुए कहा कि हर सीन अहम था। फिल्म में मेरे किरदार के कई लेयर थे, जिसे बैलेंस करके चलना था। शुरूआत में हारा हुआ, लेकिन अंहकारी.. फिर इमोशनल.. हर सीन के साथ मेरे किरदार में बदलाव था।
['सुल्तान' का धमाका.. 9 दिनों में हो गई ऑल टाइम BLOCKBUSTER]
मैं अली अब्बास जफर और सलमान खान को काफी क्रेडिट देना चाहूंगा कि लोगों ने मुझे फिल्म में प्यार दिया। सलमान खान के साथ काम करना काफी बड़ी बात है। यूं भी मैं काफी समय से फिल्मों से दूर था। लिहाजा, उम्मीद है कि सुल्तान मेरे लिए भी नए दरवाजे खोलेगी।


Click it and Unblock the Notifications














