Amit Sadh On Sushant : मुझे सुशांत सिंह राजपूत की साइकी पता थी, 4 बार सुसाइड की कोशिश की, मैं हिल गया था

Amit Sadh, Sushant Singh Rajput

Amit Sadh On Sushant Singh Rajput Death:काई पो चे फिल्म के अभिनेता अमित साध ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अमित साध ने यह बताया है कि उनके मन में भी सुसाइड के ख्याल कई बार आ चुके है। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उन्हें गहरा धक्का भी लगा था।सुशांत और अमित साध के बीच काई पो चे फिल्म के दौरान दोस्ती हुई थी। जो कि बाद में भी कायम थी। चेतन भगत के पॅाडकास्ट में अमित साध ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी सबसे दर्दनाक सच्चाई को साझा किया है। अमित साध ने बताया कि यह इंडस्ट्री काफी मुश्किल है। मैं इससे चिढ़ गया था। मेरे लिए यह काफी बड़ी चीज थी और हमेशा रहेगी। मेरे लिए यह कभी भी पुराना नहीं होगा। सुशांत की मौत पर अमिता साध ने बताया कि उन्होंने एक्टर से संपर्क करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत से 3 से 4 महीने पहले मैंने किसी ऐसे शख्स से बात की जो सुशांत को जानता था।

सुशांत का कोई नंबर नहीं

सुशांत का कोई नंबर नहीं

मैंने उससे सुशांत का नंबर भी मांगा। मैंने उस वक्त कहा था कि मैं उससे बात करूंगा। हालांकि मुझे यह बताया गया कि सुशांत का कोई नंबर नहीं है। उस शख्स ने मुझे बताया कि सुशांत ने खुद को पूरी तरह से लोगों से काफी दूर कर लिया है। इतना ही नहीं उसने अपना नंबर भी बदल दिया है।

सुशांत के घर जाने का किया था फैसला

सुशांत के घर जाने का किया था फैसला

अमित साध ने आगे कहा कि मैंने यह भी सोचा कि सुशांत के घर चला जाऊं। लेकिन उस इंसान ने मुझे ऐसा करने से मना कर दिया। मैंने इसके बाद सुशांत को फॅालो नहीं किया। अमित साध सुशांत के साथ अपनी दोस्ती याद करते हुए कहते हैं कि उससे ना मिल पाने का गिल्ट हमेशा रहेगा।

हमेशा ढेर सारा प्यार

हमेशा ढेर सारा प्यार

वह कहते हैं कि चाहे हम दोनों बेहद खास दोस्त नहीं थे। लेकिन मेरे दिल में सुशांत और राजकुमार राव के लिए हमेशा ढेर सारा प्यार है। मैं बताता हूं कि काफी गुस्सा मुझे आ जाता है जब कोई उन दोनों के बारे में गलत बात करता है तो।

4 बार सुसाइड की कोशिश

4 बार सुसाइड की कोशिश

अपनी निजी जिंदगी के अंधकार पर बात करते हुए अमित साध ने कहा कि मैंने भी 4 बार सुसाइड की कोशिश की थी। मेरी उम्र तब 16 से 18 साल के बीच की थी। मुझे सुशांत की साइकी के बारे में पता था। जब भी कोई आत्महत्या करता है तो इसका मतलब यह होता है कि उसकी जिंदगी में अंधकार है। ऐसे में एक व्यक्ति का दोष नहीं होता बल्कि पूरे समाज का दोष होता है। अमित साध ने बताया कि कई दफा उन्हें सुसाइ़ड के ख्याल आते थे। लेकिन मैं अब ठीक हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X