बच्चन परिवार के करीबी अमित मेहरा की दिल के दौरे से मौत
कुछ समय पहले ही अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म जंजीर की रीमेक बनाई गयी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म को बनाया प्रकाश मेहरा के बेटे अमित मेहरा ने। प्रकाश मेहरा ने ही अमिताभ बच्चन को लेकर जंजीर फिल्म बनाई थी औ उनके बेटे ने इसी फिल्म का रीमेक बनाकर इस इंडस्ट्री में अपना एक मकाम बनाना चाहा। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही।

अमित मेहरा की आज सुबह ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। उनकी उम्र मात्र 40 साल थी और इस हादसे से उनका पूरा परिवार सकते में है। अमित मेहरा अभिषेक बच्चन के करीबी दोस्त थे और पूरा बच्चन परिवार प्रकाश मेहरा के परिवारिक दोस्त थे। अमित मेहरा के भाई सुमीत और पुनीत मेहरा भी अपने भाई की इस अचानक मौत से काफी दुखी हैं।
अमित मेहरा के भाइयों ने बताया कि अमित ने उन सभी से गुजारिश की थी कि वो उन्हें जंजीर फिल्म की रीमेक बनाने के लिए फिल्म के राइट दे दें। अमित ने ये भी कहा था कि उन्होंने फिल्म के लिए एक्टर और निर्देशक डिसाइड कर लिये हैं और अगर उन्हें राइट नहीं मिले तो उनका करियर खराब हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











