अब बनेगी किशोर कुमार की बायोपिक, अमित कुमार ने दे डाला बड़ा बयान!
ऐसी खबरें कई बार सामने आई हैं कि किशोर कुमार की बायोपिक बनने वाली है लेकिन किसी भी तरह की ऑफिशियल खबर कभी भी नहीं आई। कई फिल्ममेकर्स की इच्छा थी कि वो मशहूर सिंगर की बायोपिक बनाए लेकिन किसी ना किसी कारणवश ये संभव नहीं हो सका। लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि उनकी बायोपिक बनने जा रही है। जी हां.. खबरें हैं कि किशोर के बेटे और सिंगर अमित कुमार उनकी बायोपिक बनाएंगे और इसके लिए पहले से ही तैयारी शुरु की जा चुकी है।
एक रिपोर्ट की मानें तो अमित कुमार काफी समय से इसको लेकर कोशिश कर रहे थे और अब वो काफी जल्दी फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे। पता चला है कि अमित कुमार का कहना है कि..

किशोर कुमार जी को उनके परिवार से ज्यादा भला कौन जानता होगा। इस बायोपिक की कहानी पर काम हो रहा है और इसको पूरा होने में करीब एक साल लग सकता है। अमित कुमार के इस बयान के बाद ये खबर चर्चा में है।
किशोर कुमार की बायोपिक के लिए शूजित सरकार और अनुराग बासु जैसे फिल्ममेकर्स कोशिश में थे लेकिन ये पूरी नहीं हो पाया। खबरें तो यहां तक थीं कि इस बायोपिक के लिए रणबीर कपूर काफी उत्सुक थे और उन्होने कई फिल्में छोड़ दी थीं।
अब देखना ये है कि किशोर कुमार की ये फिल्म कब तक सामने आती है। अमित कुमार भी एक शानदार गायक हैं और इसको किस तरह से प्रजेंट करते हैं ये देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications











