अमित देशमुख की आदिति घोरपडे से सगाई
मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित देशमुख की सगाई आज यहां टीवी अभिनेत्री आदिति घोरपडे के साथ एक पंचसितारा होटल में संपन्न हुई.
बेंगलूर के प्रताप व शैलजा घोरपड़े की बेटी आदित तांजावोर मराठा राजघराने की वंशज हैं. पेशे से मॉडल व अभिनेत्री आदिति ने सात फेरे, दिल से दोस्ती, लव मैरिज, हातिम ताई, रिश्तों की डोर, समेत कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है.
दूसरी तरफ अमित लातूर के विकास सहकारी शक्कर कारखाने के अध्यक्ष हैं और श्री देशमुख के राजनैतिक उत्तराधिकारी माने जाते हैं. श्री देशमुख के दूसरे पुत्र रितेश देशमुख सफल फिल्म अभिनेता हैं. जबकि तीसरा पुत्र धीरज अभी पढ़ाई कर रहा है.
सगाई समारोह में केंद्रीय मंत्री सर्वश्री सुशील कुमार शिंदे, शिवरज पाटिल, विलासराव मुत्तेमवार, कांग्रेसी नेता गुदास कामत, मार्गेट अल्वा, प्रभा राव, राकांपा नेता छगन भुजबल, आर. आर. पाटिल, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की पुत्री सुप्रिया सुले, उद्योगपति मुकेश और अनिल अंबानी समेत कई जानी मानी हस्तियां उपस्थित थीं.


Click it and Unblock the Notifications