पहले इल्जाम, फिर प्यार...'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा की तारीफों के पुल बांधती नजर आई अमीषा पटेल

Ameesha Patel

Amisha Patel: बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में अमीषा काफी व्यस्त है, जल्द ही फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के बीच में बीतें दिनों फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर फीस न देने का आरोप लगाते हुए एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला खुलासा किया था। इतना ही नहीं अनिल भी पलटवार करते हुए अमीषा की क्लास लगाते नजर आए थे। अब अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा पर प्यार लुटाते हुए एक नया पोस्ट किया जिसको देखकर फैंस थोड़े उलझन में नजर आ रहे हैं।

अमीषा पटेल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में एक्ट्रेस और अनिल काउच पर बैठे नजर आ रहे हैं। अनिल ने अमीषा के कंधे को पकड़ा हुआ है, और दोनों खुलकर हंसते देखे जा सकते हैं।
वहीं, इस फोटो को पोस्ट करते हुए अमीषा ने कैप्शन के जरिए जानकारी दी है कि उन्होंने एक पूरा दिन अनिल संग बिताया।

अमीषा पटेल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'आज पूरा दिन अनिल शर्मा के साथ उनके कार्यालय में बिताया। एक निर्देशक जिन्हें मैं 24 वर्षों से जानती हूं, और उनका सम्मान करती हूं। उनके और पूरी टीम के साथ खैरियत गाना देखकर आनंद आया।'

तो ऐसे में एक्ट्रेस का यह पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। साथ ही ट्विटर यूजर्स इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। सकीना के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'पैसे मिल गए मैम अब।' दूसरे ने लिखा है, 'ओवरएक्टिंग थोड़ा कम करो बस।'

वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'किसी ने सही कहा है पैसा आदमी को तुरंत बदल देता है। कुछ दिन पहले तक आप इनके बारे में बकवास लिख रही थीं, और आज उनके साथ फोटो पोस्ट कर रही हैं। वाह वाह।' अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' वर्ष 2001 की गदर की रीमेक है। मूवी 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: amisha patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X