कोलकाता एयरपोर्ट पर अमीषा पटेल से बदसुलूकी

By Ajay Mohan

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल हाल ही में सुर‍क्षाकर्मियों की बदसुलूकी का शिकार हो गईं, वो भी किसी विदेशी एयरपोर्ट पर नहीं बल्कि अपने ही देश के कोलकाता एयरपोर्ट पर। यह घटना तब हुई जब अमीषा मुंबई से कोलकाता पहुंचीं।

हुआ यूं कि सुबह सवेरे जब वो फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट पर पहुंची तो चेकिंग के दौरान एक महिला सुरक्षाकर्मी से उनकी बहस हो गई। इसी दौरान। शुरू में अमीषा उनसे काफी ठंडे दिमाग से पेश आ रही थीं, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और महिला ने अमीषा का सामान फेंक दिया।

अमीषा इस घटना से काफी नाराज़ हुईं और उन्‍होंने तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन में इसकी शिकायत की। पता चला कि महिला सुरक्षाकर्मी नाइट ड्यूटी लगाए जाने की वजह से प्रशासन से काफी उखड़ी हुई थी, जिसका गुस्‍सा अमीषा पर उतर गया।

अमीषा ने बाद में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X