अमीषा पटेल को मिल गया निर्देशक

हाल ही में अमिषा ने इस बात का खुलासा किया कि डेविड उनकी पहली फिल्म का निर्देशन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे डेविड की फिल्मों को हमेशा से पसंद करती आयी हैं। दर्शक भी उनके काम को पसंद करते हैं। इसलिए उन्होंने तय किया है कि वे जरूर अच्छी फिल्म बनायेंगे। अमिषा ने कहा है कि उन्हें डेविड पर पूरा भरोसा है। वैसे अमिषा आपके भरोसे के बारे में क्या कहा जा सकता है।
बस इतना ही दर्शकों की पसंद की अगर आपको इतनी फिक्र होती तो आप बेकार की फिल्मों में काम कर अपना करियर बर्बाद नहीं करतीं। वैसे अभिनय में तो आपने कुछ कमाल दिखाया नहीं। अब कोशिश करें कि कैसे भी आप अच्छी निर्माता बन सकें। चूंकि आपने पैसे तो अच्छे कमा ही लिये हैं।
गौरतलब है कि अमिषा की शुरुआत रितिक रोशन जैसे सुपरस्टार के साथ हुई थी, लेकिन उन्होंने गदर व कहो न प्यार है के बाद कभी कोई हिट फिल्म नहीं दी। इस वजह से निर्देशक ने उन्हें लेना बंद कर दिया है और उन्हें कोई मुकाम हासिल न हो सका।


Click it and Unblock the Notifications











