सन्नी देओल के साथ फिर दिखेंगी अमीषा

लगभग 10 साल पहले इस जोड़ी ने गदर-एक प्रेम कथा में धमाल मचाया था। अब एक बार फिर से यह जोड़ी निर्माता फौजिया आरशी और निर्देशक नीरज पाठक की फिल्म भय्याजी सुपरहिट में साथ दिखेंगे।
यह फिल्म एक्शन थ्रिलर होगी। इसमें अमीषा और सन्नी के साथ तुषार कपूर और अरशद वारसी भी दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। किस्मत ने अमीषा को एक और मौका दिया है। उम्मीद करते हैं कि उन्हें कामयाबी मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











