शादीशुदा मर्दों को एक्सट्रा मैरिटल अफेयर करने पर मजबूर कर देती है हसीना! दे चुकी है बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट

Amisha Patel

Amesha Patel Affairs: अमीषा पटेल अपनी खूबसूरती को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रही है। लेकिन आपको बता दें कि उससे भी ज्यादा वह अपने निजी जीवन को लेकरसुर्खियों में बनी रहती है। अमीषा पटेल ने अपने पूरे करियर में काफी हिट फिल्मों में काम किया और इतना ही नहीं सबसे ज्यादा धमाल मचा देने वाली फिल्म उनकी 'गदर' रही। जिसमें उन्होंने सनी देओल के साथ में लीड किरदार में कभी तहलका मचा दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'कहो ना प्यार है' से की थी। इतना ही नहीं उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया हुआ है।

कहो ना प्यार है फिल्म को अमीषा ने ठुकराया

जब अमीषा पटेल ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया था तब उनके पास में 'कहो ना प्यार है' फिल्म का ऑफर आया था। लेकिन एक्ट्रेस यूएस जाकर आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहती थी और इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था। जिसके बाद में करीना कपूर को इस फिल्म के लिए ऑफर किया गया और कुछ ही दिन के बाद में उन्होंने इस फिल्म को छोड़ दिया। जिसके बाद एक बार फिर से अमीषा पटेल के पास में इस फिल्म के लिए ऑफर पहुंचा।

गदर के लिए अमीषा को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

जब दूसरी बार अमीषा पटेल के पास इस फिल्म के लिए ऑफर गया तो उन्होंने हां कर दी और यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में एक मानी गई। जिसके बाद में अमीषा पटेल ने 2001 में गदर फिल्म में काम किया। जिसने पूरे बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इतना ही नहीं अमीषा पटेल को बेस्ट एक्ट्रेस का भी इसके लिए अवार्ड दिया गया। लेकिन 2002 में एक्ट्रेस की तीन फिल्में फ्लॉप हो गई।

अमीषा पटेल ने खुद से 8 साल बड़े और शादीशुदा विक्रम भट्ट के साथ किया अफेयर

अमीषा पटेल ने 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'क्या यही प्यार है' और 'क्रांति' जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन इन्हीं में से एक फिल्म की शूटिंग के समय पर वह डायरेक्टर विक्रम भट्ट से मिली और उन्हें उनसे प्यार हो गया। उस वक्त विक्रम भट्ट शादीशुदा थे और अमीषा से भी 8 साल उम्र में बड़े थे। उस समय ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों का अफेयर 5 सालों तक चलता रहा। लेकिन कुछ खबरों के अनुसार विक्रम भट्ट के साथ अफेयर की वजह से एक्ट्रेस का कैरियर पूरी तरीके से बर्बाद हो गया।

कानव पुरी संग 2 साल में ही हुआ ब्रेकअप

2008 में अमीषा पटेल लंदन बेस्ट बिजनेसमैन कानव पुरी से मिली और दोनों एक-दूसरे के बेहद ही करीब आने लगे। इतना ही नहीं जल्दी ही दोनों एक-दूसरे को डेट भी करने लग गए थे।लेकिन दोनों का 2010 में ब्रेकअप हो गया और एक्ट्रेस ने अपना पूरा ध्यान करियर पर लगाया। इस बात की जानकारी अमीषा पटेल ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी थी।

नेस वाडिया के साथ दी अफेयर की खबरें

इतना ही नहीं जब भी अमीषा पटेल की अफेयर्स की बात सामने आती है तो नेस वाडिया का नाम भी सुर्खियों में आ जाता है। दरअसल आपको बता दें कि नेस वाडिया एक भारतीय बिजनेसमैन है जो कि हमेशा से मुंबई में मिले। दोनों एक पॉपुलर जिम में मिले थे। धीरे-धीरे उन दोनों की दोस्ती हुई और यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों एक-दूसरे को डेट भी करने लग गए थे। कुछ खबरों की मानें तो नेस, अमीषा को गिफ्ट भी भेजा करते थे।

अमीषा पटेल ने प्रोड्यूसर कुणाल गूमर को किया डेट

अमीषा पटेल की लव लाइफ में प्रोड्यूसर और बिजनेस पार्टनर कहे जाने वाले कुणाल गूमर का भी नाम शुमार है। दरअसल एक्ट्रेस ने उन्हें भी डेट किया। इतना ही नहीं अमीषा, कुणाल और उन्हीं की पत्नी शामली के साथ एक ही घर में रहा करती थी। लेकिन कुछ वक्त के बाद में कुछ ऐसी खबरें आई जिसमें यह दावा किया गया कि कुणाल को अमीषा पटेल काफी डोमिनेट करती हैं। लेकिन अब अमीषा पटेल सिंगल लाइफ जी रही है और अपने करियर पर फोकस करती हुई नजर आती है। जल्दी ही उन्हें सनी देओल के साथ में 'गदर पार्ट 2' में देखा जाने वाला है।

More from Filmibeat

Read more about: amisha patel bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X