राजनीति से दूर रहेंगी अमीषा पटेल

इस बारे में अमीषा ने कहा, '' यह सब बातें मेरे लिए केवल खबर है मैंने कभी भी राजकोट से चुनाव लड़ने की इच्छा नही जताई है। पिछले सात साल से कई राजनैतिक पार्टियों ने चुनाव में खड़े होने की गुजारिश की है। लोगो की इच्छा है कि मैं राजनीति में आऊ। चुंकि मेरे दादा रजनी पटेल कांग्रेस के साथ जुड़े रहे है और इंदिरा गांधी के साथ अच्छे राजनैतिक संबंध थे इसलिए लोगों को लगता है कि मुझे भी राजनीति से खास लगाव है। लोग कहते है कि ''ये दादाजी के बाद आएगी'', लेकिन फिलहाल मै अपने फिल्मी करियर में काफी व्यस्त हूं, मुझे सांस लेने की भी फुरसत नही है।''
हालांकि अमीषा ने पुरी तरह से राजनीति में न आने की बात नही की है। उनका कहना है कि आने वाले कुछ सालों में राजनीति में आने के बारे में सोच सकती हूं लेकिन अभी नही।


Click it and Unblock the Notifications