45 के हुए आमिर ख़ान

पिछला वर्ष आमिर के लिए काफ़ी अहम रहा है
उन्हें भारत सरकार ने पद्म विभूषण पुरस्कार से नवा़ज़ा. साथ ही उनकी फ़िल्म 'थ्री इडियट्स" ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान बनाए। इसमें उन्होंने एक छात्र की भूमिका निभाई थी। 45 वर्ष की उम्र में आमिर ख़ान ने ये कमाल दिखाया था।
ये आमिर के काम करने का तरीका है। एक बार वे काम हाथ में लेते हैं तो उसके लिए वे दिन-रात एक कर देते हैं। वो एक समय में एक ही फ़िल्म करते हैं. उनकी देखादेखी कई अन्य कलाकार भी ऐसा करने लगे हैं। इस वर्ष उनसे जुड़ी तीन फ़िल्म रिलीज़ होंगी। 'पिपली लाइव" और 'देहली बेली" के वे निर्माता हैं.'धोबी घाट" में उनकी छोटी भूमिका है, इसका निर्देशन उनकी पत्नी किरण राव ने किया है।
3 इडियट्स 3 idiots aamir amir khan आमिर ख़ान किरण राव जन्मदिन देहली बेली धोबी घाट पीपली लाइव फ़िल्म birthday bollywood delhi belly dhobi ghaat film kiran rao peepli live


Click it and Unblock the Notifications