जब आमिर ने कहा 'हटा दो शाहरूख का पोस्टर'
मुंबई। हर फिल्म और शॉट में अपना सौ फीसदी देने वाले अभिनेता आमिर खान, शाहरूख के पोस्टर तक को नापसंद करते हैं। वैसे भी इन दोनों सुपर स्टारों के बीच पहले भी अक्सर बयानबाजी हुई है। हालिया वाक्या उस समय का है जब आमिर अपनी फिल्म 'धूम 3' के एक गाने के लिए रिहर्सल कर रहे थे। तभी अचानक उनकी नजर हाल में टंगे शाहरूख के पोस्टर पर पड़ी। आमिर ने रिहर्सल बीच में ही रोंक दी और शाहरूख का वह पोस्टर हटाने के लिए कहा।
वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अामिर ने कहा कि इस पोस्टर की वजह से उनका ध्यान भटक रहा है। अत: इसे यहां से हटा दिया जाय। लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट से कह दिया कि यहां से कुछ भी हटाने का अधिकार उन्हें नहीं है।

जिसके बाद आमिर को वैसे ही रिहर्सल करनी पड़ी। हालांकि आमिर ने शाहरूख के खिलाफ खुलकर कुछ नहीं बोला है लेकिन इन दोनों स्टारों के बीच बादशाहत को लेकर जंग चलती रहती है।


Click it and Unblock the Notifications