मुंबई छोड़ जयपुर में रहेंगे आमिर खान
मुंबई। बालीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अब जयपुर में रहेंगे। अरे, ऐसा नहीं है कि वह हमेशा के लिए ही वहां शिफ्ट हो रहे हैं। वह अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर में हैं और वहां उनके साथ उनका बेटा आजाद, पत्नी किरण और उनका पर्सनल ट्रेनर भी होगा। आमिर यहां अपनी आने वाली फिल्म पी के की शूटिंग करेंगे जो कि मार्च के अंत तक चलेगी।
ऐसा कहा जा रहा है कि आमिर वहां अपने साथ कुछ किताबें भी लेकर गये हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी, जो कि राजकुमार हिरानी की फिल्म है। इससे पहले आमिर ने हिरानी के साथ मिलकर 'थ्री ईडियट्स' फिल्म बनाई थी। जो कि बालीवुड की अब तक की सबसे सफल फिल्म है।

वैसे भी आमिर एक समय में एक ही प्रोजेक्ट हाथ में लेते हैं और जब तक उसे पूरा नहीं कर लेते कुछ और नहीं करते हैं। इसके अलावा पिछले साल आमिर की प्रदर्शित हुई फिल्म तलाश वैसी नहीं रही जैसी कि उनकी फिल्मों से उम्मीद की जाती है लेकिन हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के एक बार फिर धमाल मचाने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications











