शेखर कपूर की टाइम मशीन अब आमिर के हाथों में
शेखर कपूर ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म टाइम मशीन की स्क्रिप्ट अब आमिर खान को सौंप दी है.
इस फिल्म को अब आमिर खान निर्माता के रुप में बनायेंगे. शेखर इसमें आमिर खान के साथ रेखा और नसीरूद्दीन शाह को लेना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपने दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त रहने की वजह से इसे आमिर को दे दिया है.
शेखर इसे प्रोजेक्ट को बहुत पहले से बना रहे थे. उन्होंने इस फिल्म में अमरीश पुरी को लिया था लेकिन उनकी मृत्यु हो जाने से यह प्रोजेक्ट अटक गया था. आमिर इस फिल्म में अमरीश पुरी वाली भूमिका के लिये नसीरूद्दीन शाह को लेने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि उनका नाम अभी तक फाइनल नही किया गया. इसके अलावा फिल्म में रवीना टंडन को भी शेखर ने लिया था.
रवीना का विवाह हो जाने और उसका फिल्मी मार्केट ठंडा होने की वजह से आमिर रवीना की बजाय किसी दूसरी अभिनेत्री को इस फिल्म में लेना चाहते हैं. आमिर ने अभी तक इस फिल्म के लिये निर्देशक का चुनाव नही किया है, लेकिन आतंकवादी लादेन पर आधारित कहानी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जो निर्देशक इस फिल्म के साथ न्याय कर सके आमिर उसी तरह के निर्देशक को फिल्म के लिये ले सकते हैं.
वैसे बताया जाता है कि आमिर निर्देशक राजू हिरानी से बेहद प्रभावित हैं जिन्होंने कि मुन्नाभाई जैसी फिल्में बनाई हैं. संभव है कि वे इस फिल्म के लिये राजू को ही ले लें.


Click it and Unblock the Notifications