..................... Aamir Khan uveils new look for Ghajini | आमिर ने फिर अपना रूप बदला - Hindi Filmibeat

आमिर ने फिर अपना रूप बदला

By Staff

Aamir Khan
आमिर खान इन दिनों फिर बदले-बदले अंदाज में नजर आ रहे हैं. यह नया लुक उन्होंने अपनी फिल्म गजनी के लिए तैयार किया है. वैसे भी आमिर अपने लुक्स को लेकर लगभग हर साल चर्चा में रहते हैं. इस बार उनकी बदली हेयर स्टाइल रातो-रात मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है. पहली बार वे फिल्म रेस के प्रीमियर में अपने इस बदले रूप के साथ मीडिया से मुखातिब हुए.

आमिर की नई हेयर स्टाइल के बहाने यह भी पता चला है कि किरण राव को आमिर खान के अंदर सबसे बडी क्या खूबी नजर आई थी कि वो उस पर फिदा हो गई थी, वो हैं आमिर के बडे बडे कान. पहले तो बालों की वजह से आमिर के बडे कानों पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था लेकिन उन्होंने हाल ही में छोटे-छोटे बालों का एक खास तरह का लुक अपनाया है और इसकी वजह से उनके बडे कान साफ नजर आने लगे हैं.

आमिर खान ने अपने बडे कानों के बारे से जुड़े एक मजेदार किस्से का जिक्र करते हुए कहाकि स्कूल में उन्हें सब बडे कान वाले के नाम से जानते थे. उन्हें अपने इन बडे कान पर गर्व भी है. आमिर खान के बडे कान का सबसे ज्यादा फायदा भी उनकी पत्नी किरण को ही हो रहा है.

किरण आमिर के कान में जब फुसफुसाते हुए प्यार भरी बतिया करती हैं तो आमिर रोमांचित हो जाते हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X