अमिताभ को आमिर की सांत्वना
सच है संकट की घडी में सच्चे दोस्त एक हो जाते हैं. आमिर और अमिताभ में भले ही अभी तक तनाव चला रहा था लेकिन अमिताभ की माता तेजी बच्चन की मृत्यु ने आमिर खान का मन अमिताभ के प्रति भावुकता से भर दिया.
आमिर खान ने जैसे ही तेजी की मृत्यु का समाचार सुना और वे दिल्ली से लौटकर आये तो तुरंत अपनी पत्नी किरण राव के साथ अमिताभ का हाल चाल पूछने और उन्हें सांत्वना देने अमिताभ के बंगले प्रतिक्षा में गये.
आमिर का अमिताभ से मिलने जाना बालीवुड में एक सकारातमक संकेत समझा रहा है.
ज्ञात हो कि आमिर ने अमिताभ के अभिनय के बारे में फिल्म ब्लैक में अनगर्ल टिप्पणी की थी जिससे अमिताभ आमिर से नाराज हो गये थे.
इसके बाद हालांकि आमिर अमिताभ के प्रोडक्शन के साथ मिलकर काम करने को राजी हो गये थे लेकिन अमिताभ ने फिर कोई रुचि नही दिखाई.
फिलहाल तो यही लगता है अब यह तनाव समाप्त हो जायेगा और बालीवुड की दोनो महान हस्तियां मिलकर कार्य करेंगी.


Click it and Unblock the Notifications