तलाश करते-करते आमिर ने कमा लिये 50 करोड़

Talaash
बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान और फरहान अख्तर के निर्माण में और रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म तलाश ने 30 नवंबर को रीलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर घंटिया बजानी शुरु कर दी हैं। आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुखर्जी की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को पूरे 50 करोड़ का बिजनेस कर लिया और अब 100 करोड़ का मार्क पार करने के लिए इसके पास मात्र 4 दिन बाकी हैं।

4 दिन बाद अक्षय कुमार की खिलाड़ी 786 रिलीज हो रही है और इसके रिलीज होने के बाद तलाश का बॉक्स ऑफिस घटने के पूरे चांसेस हैं। आसिन और अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं और हों भी क्यों ना आखिर अक्षय कुमार कई सालों के बाद अपने खिलाड़ी स्टाइल में नज़र आएंगे। फिल्म के ट्रेलर और फिल्म की तस्वीरों को देख लोग फिल्म को देखने को और भी बेताब हो रहे हैं। दूसरी तरफ तलाश जो कि अपने रिलीज के मात्र चार दिनों में 50 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। अभी भी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से बहुत पीछे है।

यूं तो आमिर खान ने फिल्म तलाश की रिलीज से पहले कहा था कि बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट उनके लिए मायने नहीं रखती है। लेकिन इसके बावजूद आखिर कौन सा हीरो ये जानकर खुश नहीं होगा कि उसकी फिल्म 100 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। तलाश ने अपने पहले वीकेंड तक पूरे 47.1 करोड़ कमा लिये थे। ओवरसीज में इस फिल्म ने शाहरुख की जब तक है जान से पीछे लेकिन एक था टाईगर से आगे की जगह हासिल कर ली। लेकिन इंडिया में फिल्म औसत व्यवसाय ही कर पाई। अगर तलाश का कलेक्शन इसी तरह रहा तो ये कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म अपने पहले हफ्ते 70 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय नहीं कर पाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X