Tirupati Laddu विवाद के बीच आया चौंकाने वाला बयान, डायरेक्टर ने कहा- 'प्रसाद में मिला रहे गर्भनिरोधक गोलियां'

mandir prasad

Tirupati Laddu Controversy Palani Temple Prasad: तमिल फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर मोहन जी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने हाल ही में एक ऐसा विवादास्पद बयान दिया था, जिसके बाद लोगों की धार्मिक भावनाओं के आहत होने का खतरा था लिहाजा पुलिस ने भी देरी ना लगाते हुए डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

Palani Temple के प्रसाद को लेकर दिया बयान

दरअसल, मोहन जी ने तमिलनाडु के पलानी पहाड़ियों पर स्थित अरुलमिगु धनदायुथपानी स्वामी मंदिर में भक्तों को प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले प्रसिद्ध पंचामिर्थम को लेकर एक ऐसा दावा किया, जिससे लोग हैरान रह गए और उनके खिलाफ मोर्चा खोलने पर भी उतारू हो गए।

Palani Temple में भगवान मुरुगन की होती है पूजा

यह मंदिर, जिसे पलानी मंदिर के नाम से जाना जाता है, जहां भगवान मुरुगन (उत्तर भारत में कार्तिकेय के रूप में जाना जाता है) विराजमान हैं, देश भर से हजारों भक्त यहां आते हैं। यह डिंडीगुल जिले में मौजूद है, जहां खूबसूरत कोडाईकनाल पहाड़ी है और दूर-दूर से लोग इसे देखने आते हैं।

Tamil Director Mohan G का विवादास्पद बयान

कुछ विवादास्पद फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर मोहन जी ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने सुना है कि पलानी मंदिर में परोसे जाने वाले पंचामिर्थम में मिलावट की जाती है। उन्होंने दावा किया, "मैंने सुना है कि कुछ लोग भक्तों को दिए जाने वाले पंचामिर्थम में गर्भनिरोधक गोलियां मिला रहे थे।"

Tirupati Mandir के लड्डू का मामला है गरमाया

उनका यह कमेंट फेमस तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में परोसे जाने वाले लड्डू में इस्तेमाल किए जाने वाले घी में कथित रूप से एनिमल फैट की मिलावट होने को लेकर उठे विवाद के बाद आया है।

पुलिस ने Mohan G को किया गिरफ्तार

तिरुचि ग्रामीण पुलिस ने कहा कि हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग द्वारा प्रशासित समयपुरम में अरुलमिगु मरिअम्मन मंदिर के प्रबंधक कविआरसु ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इस तरह के झूठे कमेंट्स सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ सकती हैं और हिंसा भड़का सकती हैं। पुलिस की एक टीम ने मोहन को चेन्नई स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया और शाम को तिरुचि में न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट III के समक्ष पेश किया। हालांकि, अदालत ने मोहन को जमानत पर रिहा कर दिया।

Read more about: tirupati tirupati laddu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X