Pathaan- विवाद के बीच पीएम मोदी ने दे डाली मंत्रियों को नसीहत, बोले- 'क्या जरूरत है'

narendra modi

Recommended Video

Pathaan Controversy के बीच PM Narendra Modi ने नेताओं को दी सलाह, पठान को लेकर ये बोले पीएम मोदी

जब से सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ है तब से ही लगातार सुपरस्टार और उनकी फिल्म को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलर्स की लिस्ट में आम इंसान के साथ साथ कई राजनेता भी शामिल हैं। लेकिन इस वक्त पीएम मोदी का एक ऐसा बयान सामने आया है जिसको फिल्म पठान और बाकी सभी ऐसी फिल्मों से जोड़कर देखा जा रहा है जिनको लेकर विवाद होते रहते हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को नसीहत दे डाली है। पीएम ने एक बैठक के दौरान कहा कि. "एक नेता हैं जो फिल्मों पर बयान देते रहते हैं, उनके बयान टीवी पर चलते रहते हैं।

उन्हें लगता है वे नेता बन रहे हैं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उन्हें फोन किया, लेकिन वे मानते नहीं हैं। क्या जरूरत है हर फिल्म पर बयान देने की।"

खबरों का हिस्सा है

खबरों का हिस्सा है

इसके बाद उनका बयान काफी तेजी से खबरों का हिस्सा है और लोग पठान से जोड़कर इसको देख रहे हैँ। लेकिन ये भी सच है कि पीएम ने इस दौरान किसी स्पेशल फिल्म का नाम नहीं लिया है, बस फालतू बयान बाजी से बचने के लिए कहा है।

 बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद

बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद

जाहिर है कि कुछ समय से बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद ने पठान को लेकर काफी कुछ कहा है तो इस बयान को फिल्म से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

फैंस काफी खुश हैं

फैंस काफी खुश हैं

पीएम के इस बयान के बाद शाहरुख खान के फैंस काफी खुश हैं और इसको अपने स्टार की जीत मान रहे हैं। किसी का कहना है कि सच जीतता है, तो कोई कह रहा है, झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए।

25 जनवरी को रिलीज

25 जनवरी को रिलीज

शाहरुख खान की ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है और वो कई साल के बाद दमदार वापसी करने जा रहे हैं।

जीरो में देखा गया था

जीरो में देखा गया था

आखिरी बार उनको फिल्म जीरो में देखा गया था। इसके अलावा वो फिल्म जवान और डंकी को लेकर बिजी हैं जो कि इसी साल रिलीज हो सकती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X