Pathaan विवाद के बीच KRK ने पोस्ट किया वीडियो, शाहरुख खान को खरी खोटी सुनाते नजर आया मुस्लिम समुदाय!

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर चर्चा है और इसको लेकर विवाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि बेशरम रंग गाने से जो विवाद सामने आया था वो आज भी जारी है और लोग इसको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें शाहरुख खान को मुस्लिम धर्म के लोग क्रिटिसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। बेशरम रंग विवाद के बीच इस वीडियो को फिल्म क्रिटिक केआरके ने पोस्ट किया है।
इस वीडियो में एक बुजुर्ग नजर आ रहा है जो कि कह रहा है, ''शाहरुख खान किंग कैसे है? उनकी 10 रुपए की अहमियत नहीं है, किंग तो वो हैं जो बॉर्डर पर हैं और देश की रक्षा कर रहे हैं।''
इसके अलावा कहते हैं कि, ''इस्लाम में अश्लीलता का कोई स्थान नहीं है और शाहरुख खान जो करते हैं वो इस्लाम में पूरी तरह से हराम माना जाता है। हाल ही में वो हज करने गए थे लेकिन फिल्मों से कमाए हुए पैसे हराम है, तो उनका हज नहीं हुआ।''

धर्म में नहीं बताई गई है
इसके अलावा उन्होने कहा कि, ''जिस तरह अश्लीलता फिल्मों में दिखाई जाती है वो किसी भी धर्म में नहीं बताई गई है, हर धर्म इसको बुरा ही कहता है।''

कमाल आर खान ने लिखा
इस वीडियो को साझा करते हुए कमाल आर खान ने लिखा है, ''अगर लोग कैमरे के सामने इस तरह #SRK को गाली दे रहे हैं तो यह पूरी तरह से अनुचित है। और मीडिया वालों को ऐसी भाषा को रिकॉर्ड नहीं करना चाहिए।''

तेजी से वायरल हो रहा है
इसके बाद केआरके का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान का किसी तरह का रिएक्शन इस वीडियो या फिर पोस्ट को लेकर सामने नहीं आया है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

25 जनवरी को रिलीज होने वाली है
पठान की बात करें तो ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है और इसके लिए फैंस ने कमर कस ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की ये फिल्म रिलीज होकर काफी धमाकेदार कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











