Hera Pheri 3 की खबरों के बीच परेश रावल का कुबूलनामा, बोले- 'मैने पाप कर दिया'

hera pheri 3, paresh rawal

परेश रावल इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं लेकिन हेरा फेरी 3 में बाबू राव गणपत राव आप्टे किरदार लिए लोग उनका इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि हेरा फेरी 3 में वो और भी शानदार लगने वाले हैं लेकिन इस फिल्म में उनके साथ पूरानी कास्ट नहीं नजर आएगी।

खबरें थीं कि इस फिल्म में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन होंगे लेकिन इसको लेकर भी कुछ क्लियर नहीं हो पा रहा है। लेकिन इतना तय है कि बिना बाबू राव के ये फिल्म अधूरी है। लेकिन इस वक्त परेश रावल ने हेरा फेरी को लेकर एक खुलासा किया है।

उन्होने जितनी शानदार परफॉर्मेंस दी है, फिर भी उन्हे लगता है कि वो कमी कर गए हैं जिसको वो हेरा फेरी 3 में पूरी करेंगे। न्यूज 18 से बात करते हुए उन्होने कहा कि, "हमें इसके इर्द-गिर्द बहुत लगन से काम करना चाहिए और इसके साथ बहुत नज़ाकत का व्यवहार करना चाहिए। हमें इसे अपवित्र नहीं बनाना चाहिए।

जब मैं 'फिर हेरा फेरी' के लिए डबिंग कर रहा था तो मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ। मुझे समझ में आया के मैंने पाप कर दिया है, बहुत ही गंदा पाप कर दिया है। पर मामला ही ऐसा था. ऐसा कहने के बाद, हमें इतना अधिक आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए था, ऐसी गलती मैं हेरा फेरी 3 के साथ नहीं करूंगा।''

परेश रावल का बयान काफी चर्चा में है। गौरतलब है कि परेश रावल ने ही खुलासा किया था और बताया था कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन नहीं हैं। अगर ऐसा है तो फैंस को उम्मीदें हैं कि अक्षय कुमार इस फिल्म का हिस्सा फिर से बन सकते हैं। सुनील शेट्टी और परेश रावल की एंट्री पहले ही चुकी है लेकिन सारी देरी अक्षय कुमार की वजह से हो रही है।

More from Filmibeat

Read more about: hera pheri 3 paresh rawal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X