तलाक की अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा का निक जोनस के साथ रोमांटिक पोस्ट, एक-दूजे के प्यार में डूबे नजर आए
कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के बायो में अपना नाम बदल लिया। उन्होंने प्रियंका चोपड़ जोनस से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा कर लिया। एक्ट्रेस के इस कदम के बाद से इंडस्ट्री व सोशल मीडिया की दुनिया में पति पत्नी के बीच अनबन की खबरें आने लगी। इतना ही नहीं कुछ अफवाहें तो तलाक का भी जिक्र करने लगी।
इन खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ने ही रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए अफवाहों को विराम लगा दिया है और गॉस्पिस उड़ाने वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीर बेहद रोमांटिक हैं।

प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में पति निक को गले लगाए नजर आ रही हैं। साथ ही इस तस्वीर पर एक्ट्रेस ने जबरदस्त कैप्शन भी दिया। वह लिखती हैं, So much to be grateful for. Friends, family.. I love you निक जोनस। happy thanksgiving to everyone celebrating।
इस पोस्ट के बाद कुछ फैंस ने कहा कि अफवाहें खत्म हुईं। तो वहीं कुछ फैंस ने इस जोड़ी पर खूब प्यार बरसाया। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। ये तस्वीर वहीं से उन्होंने शेयर की है।
हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म मेटरिक्स का पोस्टर शेयर किया था। प्रियंका के फर्स्ट लुक को देख बॉलीवुड सेलेब्स ने उनकी जमकर सराहना की थी। प्रियंका की ये फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications