Govinda से तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, 'गोविंदा और मेरा रिश्ता..'

Sunita Ahuja

Sunita Ahuja Divorce Govinda- गोविंदा के तलाक को लेकर बीते कुछ समय से लगातार खबरें आ रही हैं। अब बता चला है कि सुनीता की तरफ से तलाक की अर्जी कोर्ट में डाली गई थी और एक वकील ने इसको लेकर दावा किया था।

आरोप थे कि गोविंदा के अफेयर्स से परेशान होकर सुनीता ने कदम उठाया है और इस अर्जी को लेकर बांद्रा की अदालत में सुनवाई जारी है। लेकिन जब ये तलाक की खबरें आ रहीं थीं इस बीच सुनीता का एक बयान आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें वो गोविंदा को लेकर बात कर रही हैं।

हालिया इंटरव्यू में सुनीता का कहना है कि गोविंदा से जितना वो प्यार करती हैं कोई नहीं कर सकता। इसके अलावा सुनीता का तलाक के मामले में रिएक्शन आया है कि, कोई कितनी भी कोशिश कर ले वो गोविंदा से उनको अलग नहीं कर सकता है। बता दें कि गोविंदा ने किसी तरह का कोई रिएक्शन इसपर नहीं दिया है।

क्या बोलीं सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा इस दौरान ईट ट्रैवल रिपीट से बात कर रहीं थीं और उन्होने कहा, "उसको भूख कब लगती है मुझे ये पता है। उसको कब कोक चाहिए मुझे पता है। उसको एसिडिटी कब हो रही है मुझे ये भी पता है। मेरे जितना गोविंदा को कोई नहीं जानेगा, और कभी जिंदगी में नहीं जानेगा कोई। क्योंकि अंदर से प्यार करती हूं ना उसको। जितना भी कोई करले प्यार, कुछ भी करले, लेकिन मेरा अंदर का प्यार है, मेरे जैसा गोविंदा को कोई नहीं प्यार कर सकता है, ना कोई उसको इतना समझ सकता है।''

उनका ये बयान भी आग की तरह फैल रहा है। बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी को करीब 38 साल गुजर चुके हैं और आज भी दोनों एक साथ ही नजर आते हैं। उनके दो बच्चें हैं और बेटा काफी जल्दी फिल्मों में डेब्यू करने वाला है।

Read more about: sunita ahuja govinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X