पहलगाम हमले के बीच ISIS Kashmir ने Gautam Gambhir को दी जान से मारने की धमकी, दहशत में फैंस!

Gautam Gambhir Death Threat by ISIS Kashmir- कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले को लेकर चर्चा है और लोग गुस्साए हुए हैं। सरकार पर सवाल उठ रहे हैं और पाकिस्तान को हर चीज से बैन किया जा रहा है। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को लेकर फैंस चिंता में हैं।
इसका कारण ये है कि गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी किसी और ने नहीं बल्कि आईएसआईएस कश्मीर ने दी है। बता दें कि गौतम गंभीर ना सिर्फ इस वक्त इंडियन कोच हैं बल्कि बीजेपी से सांसद भी हैं। जैसे ही उनकी ये खबर सामने आई लोग हैरान हैं और लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
गौतम गंभीर ने इस धमकी के बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।
परिवार के लिए मांगी सुरक्षा
खबरें हैं कि दिल्ली पुलिस को पत्र लिखते हुए गौतम गंभीर ने अपने और परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है। कश्मीर के पहलगाम में हुए बेकसूरों की हत्या के बीच इस तरह की धमकी हैरान करने वाली है। बता दें कि गौतम गंभीर अपनी हाजिर जवाबी और बेबाकी के लिए मशहूर हैं और किसी भी मामले में वो अपनी राय रखने से नहीं चूकते हैं। गौरतलब है कि गौतम को मिली इस धमकी के बाद लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।
क्या बोले लोग
गौतम गंभीर को धमकी मिलने के बाद लोगों के हैरान करने वाले रिएक्श हैं। एक ने लिखा, ''पॉलिटिक्स सब को मारवा कर मानेगी इंडिया की।'' एक ने लिखा, ''इसका दुश्मन कौन हो सकता है।'' एक ने लिखा, ''मुझे पिच पर पाकिस्तानी गेंदबाजों के प्रति उनकी आक्रामकता हमेशा पसंद आई! निडर!''
एक ने लिखा, ''बस यही सुनना रह गया था।'' एक ने लिखा, ''आईएसआईएस कश्मीर क्या होता है, कश्मीर को आतंकवादी चीज़ के रूप में इस्तेमाल करना बंद करें।'' एक ने लिखा, ''सर बंदूक वाली सुरक्षा रखो पर्सनल और खुद भी रखो बंदूक...'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











