Parineeti Chopra-Raghav Chadha दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखे साथ-साथ, शादी की अटकलें हुई और भी तेज

Recommended Video
Parineeti Chopra and Raghav Chadha spotted: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। परिणीति चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर प्राइवेसी पसंद करती हैं लेकिन, आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ स्पॉट किए जाने के बाद से लगातार दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जा रहे थे। वहीं, आप नेता संजीव अरोड़ा ने दोनों को बधाई देकर तहलका मचा दिया था।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन दोनों के रिलेशनशिप की पुष्टि उनके करीबियों ने की है। वहीं, शादी की अटकलों के बीच राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया है। बुधवार रात परिणीति चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। इस दौरान उनके साथ राघव चड्ढा भी मौजूद थे।
दोनों ने इस दौरान पापाराजी और पत्रकारों को नजरअंदाज करने की कोशिश की और तेजी से अपनी कार की ओर बढ़ गए। एएनआई ने उनकी एयरपोर्ट की तस्वीरें वेबसाइट की है। इस दौरान राघव चड्ढा भी उनके साथ थे। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को साथ में पहली बार मुंबई के रेस्तरां में स्पॉट किया गया था जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की अटकलें लगाई जाने लगी। हाल ही में परिणीति चोपड़ा को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर भी स्पॉट किया गया था।

आप सांसद ने लगाई मुहर
वहीं, आप सांसद संजीव भट्ट ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट किया है- 'मैं परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनका यह मिलन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप समृद्ध रहे। मेरी शुभकामनाएं।' उनके इस ट्वीट के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों की सगाई हो गई है।

करीबी ने किया खुलासा
बता दें कि परिणीति चोपड़ा के एक करीबी शख्स ने हाल ही में खुलासा किया है कि, परिणीति और राघव चड्ढा एक दूसरे को पहले से पसंद करते हैं और कुछ समय पहले दोनों के परिवार ने भी मुलाकात की है। अब शादी की औपचारिक घोषणा भी जल्द की जा सकती है। हालांकि, दोनों के व्यस्त होने की वजह से अभी तक डेट फाइनल नहीं हुई है।

एक जैसे हैं राघव-परिणीति
उन्होंने कहा था- परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को काफी लंबे अरसे से जानते हैं और दोस्त हैं। लेकिन, यह दोस्ती कुछ समय पहले ही रिलेशनशिप में बदली है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा में कई बातें एक जैसी हैं। खासकर दोनों जिंदगी जीने के नजरिए को एक तरह से देखते हैं इसलिए भी दोनों इस रिलेशनशिप में बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











