Wedding Album: कियारा के साथ ये मशूहर बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं दुल्हनिया, शादी में जमकर किया भंगड़ा

Tanya Abrol Wedding Album: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्री की शादी खूब चर्चओं में रही। वहीं दूसरी और शाहरुख खान की चक दे इंडिया की एक और एक्ट्रेस ने शादी रचा ली है। ये हसीना है तान्या अबरोल। तान्या की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
तान्या अबरोल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड आशीष वर्मा संग शादी रचा ली है। 'चक दे इंडिया' की 'बलवीर' ने हाल ही में आशीष वर्मा के साथ सात फेरे लिए। अपनी शादी ये हसीना खूब मस्ती करती और भांगड़ा करती दिखाई दी थी।
शादी के मुबारक मौके पर दोनों ने दुल्हन बनी तान्या अबरोल से खास मुलाकात की और जीवन की नई पारी के लिए आशीर्वाद भी दिया।
शेयर की गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि तान्या दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लगीं। तान्या की शादी का जोड़ा ग्रीन और पिंक कलर का है, जो काफी अलग लुक दे रहा है।
बता दें कि तान्या अबरोल ने हिमाचल प्रदेश के रहने वाले आशीष वर्मा से शादी रचाई है। इस शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
शादी के बाद तान्या ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं। तान्या की इन खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











