'Pathaan' की जोरदार सफलता के बीच Kangana Ranaut ने दे डाली बॉलीवुड को चेतावनी, जानें क्या

शाहरुख खान ने 'पठान' फिल्म के साथ जोरदार वापसी की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और कलेक्शन के मामले में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करती नजर आ रही है। फिल्म और शाहरुख खान की इंडस्ट्री में हर कोई तारीफ कर रहा है। कंगना रनौत ने भी ट्विटर पर फिल्म की तारीफ की थी और कहा था कि, पठान अच्छा कर रही है और ऐसी फिल्में चलनी चाहिए।
लेकिन, अब 'पठान' की सफलता पर ऐसा लग रहा है कि, कंगना रनौत के तेवर बदल गए हैं। उन्होंने शुक्रवार से लगातार कई ट्वीट किए हैं। अपने लेटेस्ट ट्वीट में कंगना रनौत ने बॉलीवुड को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने शाहरुख खान स्टारर 'पठान' की सफलता को एन्जॉय करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के नाम संदेश दिया है।
उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा है- बॉलीवुड वालों ये नैरेटिव बनाने की कोशिश मत करना कि इस देश में तुम हिंदू नफरत से गुजर रहे हो, अगर मैंने फिर से 'नफरत पर जीत' शब्द सुना तो तुम लोगों की वही क्लास लगेगी जो कल लगी थी, अपनी सफलता को एन्जॉय करो, अच्छा काम करो और राजनीति से दूर रहो।
कंगना रनौत के इस ट्वीट पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 'धाकड़' अभिनेत्री कंगना रनौत के इस ट्वीट पर कई लोगों ने कॉमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है- आप बॉलीवुड से नहीं हो? आप बॉलीवुड से हो? आप क्यों ऐसी बातें करती हो? एक और यूजर ने लिखा है- 'चलो पठान को साइड में करते हैं...नफरत पर जीत का एक और उदाहरण आपकी लगातार 9 फिल्मों का फ्लॉप होना है। दर्शकों ने कंगना रनौत को रिजेक्ट किया और हमे पता है कि आप स्मृति ईरानी बनना चाहते हो।'
एक और शख्स ने लिखा है- आप अपनी सफलता को एन्जॉय कीजिए और अच्छा काम कीजिए, राजनीति से दूर रहिए। इसके पहले भी कंगना रनौत ने 'पठान' पर ट्वीट किया था। उन्होंने 'पठान' फिल्म के टाइटल को बदलने की बात की थी और इससे ही जुड़ा ट्वीट किया था।
कंगना रनौत ने लिखा था - 'मेरा मानना है कि भारतीय मुसलमान देशभक्त हैं और अफगान पठानों से बहुत अलग हैं... सार यह है कि भारत कभी अफगानिस्तान नहीं होगा, हम सभी जानते हैं कि अफगानिस्तान में क्या हो रहा है, यह वहां नरक से परे है, इसलिए कहानी के अनुसार पठान फिल्म का उपयुक्त नाम है भारतीय पठान।'


Click it and Unblock the Notifications

