उधर परिणीति चोपड़ा की शादी की तारीख में उलझे रह गए लोग, इधर मशहूर एक्ट्रेस ने BF संग ले लिए फेरे

Monika David Wedding Photos: 'काना कानुम कालांगल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले तमिल अभिनेता कविन की खुशी इस समय सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी लेडीलव मोनिका डेविडसे शादी कर ली है। कविन 'विजय टीवी' के रियलिटी शो 'बिग बॉस तमिल' के तीसरे सीज़न में नजर आए थे, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। खैर, अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी इंटीमेट वेडिंग की कुछ झलकियां साझा की हैं, जो वाकई बेहद खूबसूरत हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें
20 अगस्त 2023 को 'दादा' फेम कविन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी के जश्न की तीन तस्वीरें साझा कीं। पहली फोटो में हम कविन को अपनी दुल्हन के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। जहां कविन गोल्डन कलर की धोती-कुर्ता में जच रहे थे, वहीं उनकी दुल्हन ग्रीन कलर की खूबसूरत रेशमी साड़ी में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। उन्होंने अपनी शादी के दिन सॉफ्ट आई मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को मिनिमल रखा था।
दुल्हन का खूबसूरत सिंपल लुक
कविन की दुल्हन ने अपने लुक को सोने के चोकर नेकपीस, मैचिंग झुमकी और मांग टीका के साथ स्टाइल किया था। हालांकि, यह उनका मंगलसूत्र था, जिसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। दरअसल, साउथ इंडियन दुल्हनों का मंगलसूत्र कुछ अलग होता है, जो सामान्य काले मोतियों वाला नहीं होता है, बल्कि यह सोने से बना होता है। हालांकि, कविन ने अपनी दुल्हन को जो मंगलसूत्र दिया था, उसमें एक प्यारा सा दिल वाला पेंडेंट था। आखिरी तस्वीर में हम कविन को अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र बांधते हुए देख सकते हैं।
अचानक रचाई शादी
लास्ट टाइम 2022 में मीडिया से अपनी एक बातचीत में कविन ने किसी रिलेशनशिप में होने से इनकार किया था। उन्होंने बताया था कि वह सिंगल हैं और जिंदगी में सेटल होने के लिए पार्टनर की तलाश में हैं। हालांकि, 2023 में उनकी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड मोनिका के साथ उनके रिश्ते की चर्चा इंटरनेट पर फैल गई थी और अब वे आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications













