घरेलू हिंसा पर लॉकडाउन- अनुष्का शर्मा, विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर आए साथ- देंखे वीडियो
कोरोना की वजह से हुए इस लॉकडाउन में घरेलू हिंसा के कई केस सामने आए हैं। भारत ही नहीं, दुनियाभर में लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। ये स्थिति बेहद निराशाजनक है। जहां एक ओर इंसान कोरोना जैसी महारारी से जूझ रहा है, वहीं लोग घरेलू हिंसा का शिकार भी बन रहे हैं। लिहाजा, इस मु्द्दे को उठाने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए बॉलीवुड सितारे और खिलाड़ी साथ आए हैं।
एक वीडियो के जरिए घरेलू हिंसा पर भी लॉकाउन लगाने की मांग की गई है। इस वीडियो को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, फरहान अख्तर, राहुल बोस, दीया मिर्जा और करण जौहर जैसे बॉलीवुड और सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और मिताली राज जैसे खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

महाराष्ट के मुख्यमंत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- अगर आपके घर में घरेलू हिंसा होती है, #Dial100 .. अगर आपके पड़ोस में आपको घरेलू हिंसा होती दिखे, #Dial100 .. अगर आप खुद घरेलू हिंसा का शिकार है, #Dial100
वीडियो में कहा गया है- सभी पुरषों को हम कहते हैं, यही समय है हिंसा के खिलाफ बोलने का.. महिलाओं से हम कहना चाहते हैं- यही समय है अपनी चुप्पी तोड़ने का.. अगर आप घेरलू हिंसा का शिकार हैं, फिर चाहे वो घर पर हों, आपको रिपोर्ट करना चाहिए.. घरेलू हिंसा पर भी लॉकडाउन लगाया जाए..
इस मुहिम के साथ बॉलीवुड सितारे और खिलाड़ियां का जुड़ना काबिले तारीफ है। कोरोना की जंग में भी सेलेब्रिटीज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और लोगों को जागरूक करते नजर आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











