शहनाज गिल का वो पुराना वीडियो फिर आया सामने, बदन के इस सीक्रेट पार्ट में बनवाया था करण औजला का टैटू लेकिन...

Shehnaaz Gill Karan Aujla tattoo: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर करण औजला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। कथित अफेयर्स से जुड़ा विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसी बीच एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिनमें शहनाज गिल का नाम चर्चा में आ गया है।

Shehnaaz Gill Karan Aujla tattoo

आज टीवी और फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुकी शहनाज गिल कभी करण औजला की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थीं। उनका क्रेज इस कदर था कि उन्होंने अपना पहला टैटू भी करण औजला को डेडिकेट किया था। करीब 6 साल पहले, शहनाज ने करण औजला के गाने 'Don't Look' से इंस्पायर्ड टैटू बनवाया था, जिसमें Don't Look लिखा हुआ था। उस वक्त टैटू बनवाने का पूरा वीडियो Kamz Inkzone नाम के टैटू स्टूडियो ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था।

रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में करण औजला का रिएक्शन

एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर इलाहाबादिया से बात करते हुए करण औजला ने कहा था कि जब फैंस उनका टैटू बनवाते हैं, तो उन्हें खुद पर यकीन नहीं होता कि वे इसके काबिल हैं। इसी बातचीत में रणवीर ने शहनाज गिल के टैटू का जिक्र किया था। इस पर करण औजला ने शहनाज की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें खुशी हुई थी कि पंजाब से ताल्लुक रखने वाली एक कलाकार उनके म्यूजिक को पसंद करती है। उन्होंने शहनाज के टैलेंट की भी तारीफ की थी।

बाद में हटवा दिया गया टैटू

हालांकि बाद में रिपोर्ट्स सामने आईं कि शहनाज गिल ने यह टैटू हटवा लिया। साल 2023 में शहनाज ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें उनकी कमर साफ नजर आ रही थी। यही वह जगह थी, जहां पहले करण औजला से जुड़ा टैटू था। अब उस हिस्से पर फूल और पत्तियों का नया डिजाइन नजर आया, जिसे फैंस ने तुरंत नोटिस कर लिया।

करण औजला के नाम पर हंगामा

अक्टूबर 2024 में शहनाज गिल चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एक इवेंट में परफॉर्म करने पहुंचीं। वह अपने नए गाने 'सजना वे सजना' पर परफॉर्म कर रही थीं, तभी स्टूडेंट्स ने करण औजला का नाम लेना शुरू कर दिया। इस पर शहनाज ने मंच से ही दर्शकों को समझाया कि किसी एक कलाकार को पसंद करना गलत नहीं है, लेकिन दूसरों का अपमान करना सही नहीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

MS Gori के दावों से और बढ़ा विवाद

करण औजला से जुड़ा विवाद तब और गहराया, जब अमेरिका में रहने वाली आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर MS Gori (msgorimusic) सामने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दावा किया कि वह करण औजला के साथ रिश्ते में थीं, जबकि उन्हें उनकी शादी के बारे में जानकारी नहीं थी।

MS Gori ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई। रेडिट पर वायरल एक स्क्रीनशॉट में उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कनाडा और अमेरिका में जांच की बात सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि अब एक बड़ा अमेरिकी मीडिया प्लेटफॉर्म उनका इंटरव्यू करने वाला है, जहां वह अपनी पूरी कहानी साझा करेंगी।

सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रही हलचल

करण औजला, शहनाज गिल और MS Gori से जुड़े इन तमाम मुद्दों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। पुराने वीडियो, बयान और तस्वीरें एक बार फिर वायरल हो रही हैं, जिससे यह विवाद और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

More from Filmibeat

Read more about: karan aujla shehnaaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X