इधर करण जौहर में उलझी रह गई कंगना रनौत... उधर ऋतिक रोशन ने नई GF संग कर दिया ये काम

Hrithik Roshan Saba Azad Vacation: एक्टर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में छुट्टियों मना रहे हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर छुट्टियों की एक तस्वीर साझा की और एक सेल्फी क्लिक करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड सबा को "विंटर गर्ल" के रूप में टैग किया। फोटो में, ऋतिक बेसबॉल कैप के साथ ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक जैकेट पहने हुई हैं। वहीं सबा ब्लैक ओवरकोट में घुंघराले बालों के साथ नजर आ रही हैं।
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्मी 'वॉर' को लेकर काफी चर्चा में है। ऋतिक रोशन इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच ऋतिक रोशन अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में है। ऋतिक रोशन ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से लेकर गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन और सबा आजाद साथ दिखाई दिए।
सबा आजाद ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, तो वहीं ऋतिक रोशन ने चश्मा और कैप लगा रखी थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा 'विंटर गर्ल' लिखा है। ऋतिक रोशन और सबा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने कमेंट करते हुए लिखा 'मिस यू गाइज' तो चलिए बिना देर किए देखते है ऋतिक रोशन और सबा की ये तस्वीर।
ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' को 4 अगस्त को 20 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म को दोबारा रिलीज करने का प्लान बनाया है। खबरों के मुताबिक 'कोई मिल गया' को 30 शहरों में रिलीज किया जाएगा। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


Click it and Unblock the Notifications