तलाक की खबरों के बीच हंसिका मोटवानी के क्रिप्टिक पोस्ट से तेज हुई अटकलें, लिखा- 'मुझे वो सबक मिला..'

Hansika Motwani

Hansika Motwani Divorce Rumour- साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में काम कर चुकीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इस वक्त खबरों का हिस्सा है और उनकी तलाक की चर्चा हो रही है। उनकी शादी को लेकर बातें सामने आ रही है और कहा जा रहा है कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

पता चला है कि उनका उनके पति सोहेल खटूरिया के साथ तनाव चल रहा है। इन बातों को हवा तब मिली जब हंसिका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है और सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया।

इसके पहले भी उन्होने पति के साथ अपनी सारी तस्वीरों को डिलीट करके एक सवाल खड़ा किया था। अब हसीना ने अपने 34वें जन्मदिन पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है जिसके लोग कई मतलब निकाल रहे हैं।

हंसिका ने क्या लिखा?

9 अगस्त को वो अपना जन्मदिन मनातीं हैं। इस दौरान उन्होने एक पोस्ट किया था और लिखा,'"मैं बहुत विनम्र और कृतज्ञता से भरा हुआ महसूस कर रहा हूँ। प्यार में लिपटा हुआ, केक से सजा हुआ, और हर छोटे से छोटे पल के लिए आभारी हूँ। इस साल मुझे वो सबक मिले जो मैंने नहीं मांगे थे... और वो ताकत भी जिसके बारे में मुझे पता ही नहीं था। दिल भर गया है। फ़ोन भर गया है। आत्मा को शांति मिली है। जन्मदिन के जादू के लिए शुक्रिया।" इसके बाद से लोग कई तरह के कमेंट्स करते हुए ये अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या सबकुछ ठीक है? हालांकि दोनों की तरफ से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

3 साल पहले हुई थी शादी

हंसिका मोटवानी टीवी से लेकर फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद शादी की थी और काफी खुश थीं। हंसिका और सोहेल खटूरिया दिसंबर 2022 में शादी के बंधन में बंध गए। राजस्थान के जयपुर में उन्होने शादी की थी। अब शादी के महज 3 साल के बाद दोनों को लेकर अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: hansika motwani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X