तलाक के बीच, कुशा कपिला हुई भयंकर ट्रोल, करण जौहर के साथ बेवफाई को किया था सपोर्ट, वीडियो वायरल

Kusha Kapila massively trolled: लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लुएन्सर और एक्टर कुशा कपिला इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में हैं। कुशा ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर अपने तलाक को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। वह अब जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग हो गई हैं। बता दें, इनकी शादी को 6 साल पूरे हो चुके थे।
कुशा ने तलाक के बारे में जानकारी देते हुए लिखा-"जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। यह आसान निर्णय नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारे जीवन के इस मोड़ पर यह सही निर्णय है। हमने जो प्यार और जीवन एक साथ साझा किया है वह हमारे लिए बहुत मायने रखता है, लेकिन दुख की बात है कि वर्तमान में हम अपने लिए जो चाहते हैं वह मेल नहीं खाता है।"
करण जौहर के साथ पुराने वीडियो को लेकर कुशा हो रही हैं ट्रोल
साथ ही कुशा ने बताया कि अपने बच्चे का ध्यान दोनों मिलकर रखेंगे। बहरहाल, तलाक के खबरों के बीच जहां कुछ उनके लिए दुखी हैं। वहीं, कुछ नेटिजन्स एक वीडियो को लेकर कुशा को भयंकर ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो में वो करण जौहर के साथ सेक्सुअल infidelity (बेवफाई) के बारे में बात कर रही हैं।
ये वीडियो एक चैट शो का है, जिसमें करण जौहर, कुशा से कहते हैं, "हमें अपने नंबर एक्सचेंज करने होंगे और याद रखना होगा कि मैं हर समय व्हाट्सएप पर हूं। तो, मुझे मैसेज मत करो बस मुझे व्हाट्सएप करो। अगर तुम जोरावर के साथ होने वाली किसी भी तरह की समस्या की चर्चा करना चाहती हो तो मुझे कॉल करना.."
रिलेशनशिप में बेवफाई को किया था सपोर्ट
इस पर कुशा ने जवाब दिया, "मुझे पता है कि करण इन मामलों में थेरेपिस्ट हैं। वह हर किसी को रिलेशनशिप के लिए सलाह देते हैं।" इसके बाद करण मजाक में कहते हैं, "मैं रिश्तों पर सलाह देने में बहुत अच्छा हूं.. और मेरी पहली सलाह होती है- ब्रेकअप। और याद रखना sexual infidelity is not infidelity.." करण की इस बात पर कुशा भी सहमती जताते हुए कहती हैं, "हां, मैं भी ये मानती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications